
ईद पर बाजार में आई योगी और मोदी सेवइयां, सीएम ने पीएम को पछाड़ा
नई दिल्ली। ईद आने से पहले देशभर के बाजारों की रौनक बढ़ गई है। लोगों का हुजूम खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ा है। इस बार बाजार में मोदी और योगी सेवइयों की धूम है। कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम वाली सेवइयां खरीद रहा है तो कोई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के नाम वाली। हैरान करने वाली बात ये है कि दुनिया के टॉप नेताओं में शुमार पीएम मोदी को यहां यूपी के सीएम योगी पीछे छोड़ गए हैं।
'मोदी' 800 तो 'योगी' 1200 रूपए किले
दरअसल योगी और मोदी सेवइयों के दाम में भारी अतंर देखने को मिल रहा है। बात अगर लखनऊ की करें तो यहां मिठाई की एक दुकान पर मोदी सेवइयां 800 रूपए किलो बिक रही है, तो एक किलो योगी सेवइयां लेने के लिए आपको पूरे 1200 रूपए चुकाने होंगे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी पीएम मोदी के नाम पर सेवइयां बिक रही हैं।
कप में भी मोदी से महंगे योगी
दूध, मलाई, ड्राई फ्रूट्स के साथ केसर और देशी घी वाई इन मोदी और योगी सेवइयों की डिमांड और दाम को देखते हुए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। इसे छोटे कप में भी बेचा जा रहा है। जहां एक कप मोदी सेवइयां सिर्फ 60 रूपए की है, तो एक कप योगी सेवइयां के लिए पूरे 100 रूपए चुकाने होंगे। यानी यहां भी सीएम योगी ने पीएम मोदी को पीछे छोड़ दिया है।
Published on:
15 Jun 2018, 2:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.