
इस बार मनाया जाएगा राजभवन से लेकर ब्लॉक तक मनाया जाएगा योग दिवस, हर टी शर्ट पर दिखेगा कुंभ लोगो
लखनऊ. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। हेल्थ और फिटनेस के इस दिन पर राजभवन के लॉन में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यकर्म में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अधिकारी, पुलिस, पीएसी, केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान, योग संस्थान के योग करने वाले लोग शामिल होंगे।
कई बीमारियों से योग रकता है दूर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को खास बनाने के लिए गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें यह निर्देश दिया गया कि राजभवन से लेकर ब्लॉक तक योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशानस इसमें जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को शामिल करें, उनका सहयोग करें। इन आयोजनों में लोगों को यह बताया जाना चाहिए कि योग कैसे मन को एकाग्रित करता है और साथ इसके जरिये खुद को निरोग रखा जा सकता है। इसमें समाज के हर वर्ग और खासकर कि युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए। योग दिवस के जरिये समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया गया है।
कुंभ के लोगों से होगी योग की शुरूआत
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग करने वालों की अलग टी शर्ट होगी जिसपर कुंभ का लोगो होगा। लेकिन इसके पहले पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम की शुरूआत के एक घंटे पहले पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धरम सिंह सैनी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी और सचिव आयुष मुकेश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
15 Jun 2018, 2:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.