इन राज्यों में होगी बारिश ( Rain Forecast )
अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, केरल, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिल सकती है। दक्षिणी राजस्थान, पंजाब, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।