राजीवन ने यह भी कहा कि इस वर्ष कप्लड वैश्विक जलवायु मॉडल पर आधारित एक नया 'मल्टी-मॉडल एनसेम्बल' पूवार्नुमान प्रणाली का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रीय गतिविधियों की बेहतर योजना के लिए विस्तृत पूवार्नुमान जैसे वर्षा के स्थानिक वितरण के लिए विभिन्न हितधारकों की मांगों को पूरा करेगा। राजीवन के अनुसार, सीजन के लिए अपडेटिड मानसून की भविष्यवाणी प्रदान करने वाले पूवार्नुमान का दूसरा चरण मई में जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मई, जून, जुलाई और अगस्त के अंत में मासिक पूवार्नुमान प्रदान किया जाएगा।