उत्तराखंड में तीन दिन का हाई अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 72 घंटे प्रदेश के सात जिलों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। जिन जिलों को लेकर चेतावनी दी गई है उनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल , पिथौरागढ़, चंपावत और यूएसनगर शामिल हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी अलर्ट किया गया है।