10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की चेतावनीः अगले 5 दिन देश के 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 2 सितंबर तक देशभर के कई राज्यों में जमकर होगी बारिश।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Aug 2018, 7:50 AM IST

rain

मौसम विभाग की चेतावनीः अगले 5 दिन देश के 10 राज्यों में झमाझम होगी बारिश

नई दिल्ली। देशभर के कई इलाकों में मानसून ने अपनी जोरदार आमद से लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। खास बात यह है कि मानसून की रफ्तार में फिलहाल ब्रेक नहीं लगा है। मौसम विभाग की माने तो देश के कई राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों में पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कई जगहों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बुधवार से रविवार तक अगले पांच दिनों के मौसम का अनुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक, 2 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

झारखंड में 31 अगस्त से लगातार होगी बारिश
झारखंड पर कायम मानसून का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में लगातार बारिश होने की संभावना बन रही है। 31 अगस्त से घने बादल छाएंगे। इसके बाद पूरे राज्य में बारिश होगी। दो सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। झारखंड से होकर मानसून का निम्न दबाव क्षेत्र (मानसून ट्रफ) गुजर रहा है। यह डालटनगंज और जमशेदपुर से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। इससे पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

दक्षिण में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन
भारत मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के उत्तरी भाग के अंदरूनी हिस्से पर व्यापक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके और विस्तारित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इससे झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच दो-एक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

राजस्थान, मध्यप्रदेश में बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में भी अगले 24 से 48 घंटे जमकर बारिश होगी। इसमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, कोटा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।