3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की चेतावनीः दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों में अगले दो दिन होगी मूसलाधार बारिश

आने वाले दो दिन देश को 16 राज्यों में होगी झमाझम बारिश। उत्तराखंड के लिए जारी किया या रेड अलर्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Aug 2018, 10:02 AM IST

monsoon

मौसम विभाग की चेतावनी दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों में अगले दो दिन होगी मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली। देशभर में इस समय मानसून अपने पूरे शबाब पर है। कई राज्यों में तो मानसून की जरूरत से ज्यादा मेहरबानी ने लोगों का जीना ही मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग की माने तो देश के 16 राज्यों में अगले दो दिन में भारी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के चलते तटीय इलाकों में भी भारी बारिश के आसार हैं। उधर उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी अगले दो दिन अच्छी बारिश के आसार हैं। हालांकि उमस से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।

इन राज्यों में बरतना होगी सावधानी
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल, यूपी, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल, असम, मेघालय, आंध्र, कर्नाटक, तमिलनाडू और केरल में भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा में भी 12 से 14 अगस्त के बीच अच्छी बारिश के आसार हैं।

पश्चिम मध्य अरब सागर में समुद्रीय स्थितियां खराब से बेहद खराब होने के आसार हैं। मछुआरों को इस क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के चलते तटवर्ती राज्यों ओडिशा, पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है।

उधर...छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ हवा के ऊपरी हिस्से में 3.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका है। ऐसे में यहां भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

बारिश के चलते अब तक 700 से ज्यादा मौत
गृह मंत्रालय के मुताबिक सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में इस मानसून में अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के मुताबिक सबसे ज्यादा मौत उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170, केरल में 178 और महाराष्ट्र में अब तक 139 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसी तरह गुजरात में 52,असम में 44 और नागालैंड में 8 लोगों की मौत हुई है। करीब 26 लोग बारिश के चलते लापता हैं।