आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में हो रही भारी बरसात के बाद कासगंज जनपद की गंगा नदी उफान पर है। पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव हंसी नगला, जाटव नगर, हीरा नगला, दुर्जन नगला, जय किशन नगला में पानी घुस आया है, जिसके चलते ग्रामीणों की रिहायशी झोपड़ी जलमग्न हो गई हैं। बमुश्किल ग्रामीणों ने बच्चों और बुजर्गों को झोपड़ियों से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।