यहां जोरदार बारिश की चेतावनी
आज दक्षिणपश्चिम मानसून देश के कर्इ हिस्सों से गुजरने की संभावना है। इस दौरान दक्षिणपश्चिम मानसून और पूर्वोत्तर मानसून के एक साथ आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल से गुजरने से बारिश की आशंका है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में आने वाले 48 घंटों में भारी बारिश और कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं। वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी और लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर कल झमाझम बारिश हुर्इ।