इन इलाकों पर मंडरा रहा खतरा
खासकर पुरी, गजपति, केंद्रपाड़ा व जगतसिंहपुर जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। तूफान के गुजर जाने तक सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। तटीय जिलों में रहने वाले लोगों के अनुसार चक्रवाती तूफान का असर मंगलवार सुबह से ही देखने को मिलने लगा था। तेज ठंडी हवा चल रही थी।