25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मौसम विभाग की चेतावनीः देश के 4 राज्यों में होगी जोरदार बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में हाई अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनीः देश के 4 राज्यों में होगी जोरदार बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में हाई अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया हाई अलर्ट। दोनों राज्यों में सुरक्षा के चलते स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Aug 2018, 10:17 AM IST

monsoon

मौसम विभाग की चेतावनीः देश के 4 राज्यों में होगी जोरदार बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में हाई अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून जरूरत से ज्यादा मेहबान है, तो कहीं लोग जरूरत जितनी बारिश को भी तरस रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। यही नहीं इसके अलावा देश के मध्य और उत्तर इलाके में रुक-रुककर हो रही बारिश से अभी रहात मिलने का आसार नहीं है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में गुरुवार को अगले तीन दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी जिसका असर वहां साफ तौर पर देखने को भी मिला।

इन दो राज्यों में मुस्तैद एनडीआरएफ की टीमें
मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटे पहाड़ी इलाकों पर भारी रहेंगे। आसमान से आने वाली आफत यहां परेशानी बढ़ा सकती है। यह वजह है कि इन दोनों ही पहाड़ी राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देहरादून, उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर के जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम विभाग से चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में अधिकारियों से सतर्क रहने के लिए कहा है और नदियों के किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
हिमाचल प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस बारे में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर व दूरदराज क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।


इन राज्यों पर भी पड़ेगा सीधा असर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मध्य भाग में उत्तरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना है जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आने वाले दो दिन भी राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है।

उत्तरभारत भी रहेगा चपेट में
मानसून की चपेट में आने वाले दो दिन उत्तरभारत भी रहेगा। खास तौर पर यूपी, दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 से 36 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वाचंल के आधा दर्जन जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।