27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की चेतावनीः दिल्ली-एनसीआर, प. बंगाल समेत 8 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा

अभी और मेहरबान रहेगा मानसून, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 8 राज्यों के कई इलाकों में जमकर होगी बारिश।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Sep 2018, 7:44 AM IST

monsoon

मौसम विभाग की चेतावनीः दिल्ली-एनसीआर, प. बंगाल समेत 8 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा

नई दिल्ली। देशभर में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है। 15 सितंबर तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। इस बीच गुरुवार को राजधानी दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई। हालांकि सुबह बादल छाए रहे लेकिन शाम होते होते ये झमाझम बरसे। बारिश के बाद तापमान में अच्छी खासी गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल समेत देश के 8 राज्यों में भारी बारिश होगी।

पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भारी और भारी से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल के गंगा तट वाले क्षेत्र में मानसून जबरदस्त मेहरबान रहेगा। वहीं बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और समीप के पश्चिम बंगाल और उत्तरी तटीय ओडिशा पर भारी दबाव के कारण भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ने की संभावना है और यह दीघा के समीप पश्चिम बंगाल के तट को पार कर जाएगा। फिर वह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में चला जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में अभी नहीं थमेगी रफ्तार
हिमाचलवासियों को अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 30 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। प्रदेशभर में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश से भूस्खलन के कारण 57 सड़कें बंद हैं। इनमें शिमला जोन में 29, मंडी जोन की 11 व कांगड़ा जोन की 17 सड़कें शामिल हैं। बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग को 713 करोड़ 72 लाख का नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग ने ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर में भारी बारिश की संभावना जताई है।

ओड़िशा में लोगों का जीना मुहाल
ओड़िशा में बीते दिन हुए जोरदार बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। गुरुवार को भी यहां जमकर बदरा बरसे इससे कई जगह जल भराव की स्थिति बन गई। यातायात से लेकर लोगों तक सबकुछ खासा प्रभावित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दवाब के क्षेत्र की वजह से शुक्रवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है। कटक प्रशासन ने गुरूवार को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश में मानसून अभी मेहरबान ही रहेगा। अगले 24 से 36 घंटे इन राज्यों के कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग