28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन की चेतावनी के बाद अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का खतरा, यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

चीन की चेतावनी के बाद अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का अलर्ट, ब्रह्मपुत्र नदी में बढ़ा पानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 31 Aug 2018, 11:00 AM IST

china alert

चीन की चेतावनी के बाद ब्रह्मपुत्र में बढ़ा पानी, यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। चीन ने सांगपो नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर भारत को सतर्क किया है क्योंकि इससे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। यह जानकारी गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के सांसद निनोंग एरिंग ने दी। चीन में सांगपो के नाम से जानी जाने वाली इस नदी को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है। एरिंग ने बताया कि चीन में भारी बारिश के चलते सांगपो नदी में उफान के बाद बीजिंग ने भारत को अलर्ट जारी किया है।

150 साल में सबसे ज्यादा लेवल
सांगपो नदी में पानी का लेवल 150 साल के सबसे बड़े स्तर पर है। यही कारण है कि चीन ब्रह्मपुत्र में पानी छोड़ सकता है। इसी के मद्देनजर चीन ने भारत के साथ सूचना साझा की है। चीन सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, सांगपो/ब्रह्मपुत्र नदी में 9020 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

चीन की इस चेतावनी के बाद हड़कंप मच गया है। केरल में आई बाढ़ से अब तक देश उबर नहीं पाया है और ऐसे में ब्रह्मपुत्र के खतरे ने सबकी नींद उड़ा दी है। चीन सरकार ने भारत सरकार से कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों में बाढ़ आने की आशंका है।

उधर...मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिन और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान पर्वतीय मोटर मार्गों पर यात्रा न करने की सलाह दी है। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिये गाइडलाइन जारी की है कि दो और तीन सितंबर को बहुत सतर्क रहें और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से समन्वय बनाएं रखें। मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य में कई इलाकों में एक दिन में 115 से 204.4 एमएम तक बारिश हो सकती है।

3 सितंबर तक इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने एक से तीन सितंबर के लिये देहरादून, नैनीताल, चंपावत, यूएसनगर, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी के लिये अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि जिनके पास अपने वाहन हैं और वे अगले तीन दिनों तक पर्वतीय रूट पर जाना चाहते हैं, उनके लिये गाइड लाइन है कि यात्रा से बचें।

चारधामों के लिये भी अलर्ट जारी
हेमकुंड के साथ ही चारधामों के लिये मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यहां के रूट पर भी भारी बारिश हो सकती है। इसलिये यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यूपी में भारी बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के चलते कई नदियां उफनाई हुई हैं। बुलंदशहर में गंगा खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि मुरादाबाद में रामगंगा खतरे के निशान से 120 सेमी ऊपर है। घाघरा नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 40 सेमी और बलिया के तुर्तीपार में 63 सेमी ऊपर बह रही है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग