नई दिल्लीPublished: Jun 04, 2021 01:09:05 pm
Shaitan Prajapat
मैसूर नगर निगम की आयुक्त शिल्पा नाग ने (डीसी) रोहिणी सिंधुरी के रवैये से परेशानी होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही डीसी रोहिणी सिंधुरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनको काम नहीं करने दे रही है।
नई दिल्ली। कर्नाटक में मैसूर में पिछले कुछ दिनों से नगर निगम कमिश्नर शिल्पा नाग और जिला कलेक्टर (डीसी) डीसी रोहिणी सिंंधुरी के बीच ठीक नहीं चल रहा था। नगर निगम की आयुक्त शिल्पा नाग ने (डीसी) रोहिणी सिंधुरी के रवैये से परेशानी होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिल्पा नाग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मीडियाकर्मियों के सामने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। इसके साथ ही डीसी रोहिणी सिंधुरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनको काम नहीं करने दे रही है। शिल्पा ने पहले भी उनपर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। शिल्पा नाग जहां 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वहीं रोहिणी सिंधुरी 2009 बैच की हैं। आयुक्त शिल्पा के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है।