14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-चीन सीमा पर शांति का समझौता कर स्वदेश लौटे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश लौट चुके हैं। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया।

2 min read
Google source verification
Narendra Modi returns india

नई दिल्ली। चीन के साथ दोस्ती की नई इबारत लिख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश लौट चुके हैं। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार और शनिवार को अपनी अनौपचारिक मुलाकात के दौरान करीब नौ घंटे साथ वक्त बिताया। इस दौरान दोने देशों के बीच तमाम विवादों के अंत और भविष्य की साझेदारी के लिए रणनीति तय हुई।

मोदी-शी की दोस्ती पर दुनिया की नजर
भारत के साथ चीनी मीडिया ने भी इस मुलाकात को अपनी प्राथमिकता में रखा है। दोनों देशों के प्रमुख के 'दिल से दिल' की बात में चीनी मीडिया ने पारस्परिक इतिहास की गहराई की तस्दीक करते हुए लंबी अवधि के द्विपक्षीय रिश्तों की ऊंचाई को प्रतिबिंबित किया। 'चाइना डेली' ने अपने एक लेख में कहा, 'शी और मोदी के बीच अनौपचारिक शिखर वार्ता की खूबसूरती यह है कि इसमें कोई लाव-लश्कर नहीं था सिर्फ आकांक्षाएं थीं। यह मुलाकात प्रचलित कूटनीतिक तामझाम से मुक्त रही, बल्कि कुछ हद तक वैश्विक मीडिया की चकाचौंध से परे थी। दुनिया की 40 फीसदी की आबादी वाले दो देश के नेताओं की इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर थी।

यह भी पढ़ें: मोदी की हर जरूरत का शी ने रखा ख्याल, तिरंगे की डिजाइन में बनवाया मेन्यू कार्ड

2 दिन में 9 घंटे साथ थे मोदी-शी
शनिवार को पीएम मोदी के भारत रवाना होने के बाद भारत में चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने बताया कि दो दिनों में सात मुलाकातें, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ घंटे का वक्त साथ बिताया। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर आम सहमति के साथ लंबी बातचीत की।

यह भी पढ़ें: मोदी और शी के मिलते ही सुलझा डोकलाम विवाद, हुआ बड़ा फैसला

तय समय से ज्यादा हुई दोनों के बीच बातचीत
शुक्रवार तड़के यहां पहुंचने के बाद मोदी और शी ने सबसे पहले हुबेई प्रांतीय संग्रहालय में मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ वार्ता की। इसके बाद शी ने मोदी के साथ एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता की। भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने शनिवार को यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों नेताओं की बातचीत निर्धारित समय से ज्यादा देर तक चली।

मोदी की विदाई में शानदार भोज
चीन के राष्ट्रपति ने शुक्रवार शाम को भारतीय प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। मोदी और शी ने शनिवार सुबह चाय पर फिर से चर्चा की और यहां ईस्ट लेक के किनारे सैर की। शी ने भारत के लिए रवाना होने से पहले मोदी के लिए भोज आयोजित किया।