नई दिल्ली। निर्भया (Nirbhaya Case) के गुनहगारों को आखिरकार उनके गुनाहों की सजा मिल ही गई। चारों दोषियों को एक साथ फांसी (Fansi) के फंदे पर लटकाया गया। इसी के साथ पूरे देश को भी इंसाफ मिल गया। हालांकि केस को उलझाने के लिए दोषी पक्ष के वकील ने काफी कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट के सामने उनकी एक न चली और उनके सभी दावों को खारिज कर दिया। चारों दोषियों को अपनी मौत का अंदाजा पहले से ही हो गया था तभी फैसले के एक दिन पहले से ही उनके बर्ताव में बदलाव आने लगे थे। विनय शर्मा और पवन गुप्ता के व्यवहार में तो इतनी ज्यादा असमान्यताएं (Mental Imbalance) देखने लगी कि वे जेल प्रशासन से गाली-गलौज तक करने लगे थे।