नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वर्ष 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड ( Nirbhaya Case ) मामले में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। निर्भया के दोषी फांसी से बचने के लिए नए-नए पैंतरे इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच दोषी अक्षय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से दया याचिका खारिज करने हो लेकर सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में चुनौती दी है।