हालांकि जिन्होंने कोवैक्सीन की डोज ली है, उन्हें 2 हफ्ते के लिए क्वारन्टाइन रहना होगा। मीडिया से बुधवार को बातचीत के दौरान भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन बोंग-किल ने कहा कि साउथ कोरिया की सरकार ने फैसला लिया है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, उनके लिए 2 हफ्ते क्वारन्टाइन का नियम जरूरी नहीं होगा। मगर कोवैक्सीन लेने वालों को यह छूट नहीं मिलेगी। उन्हें 2 हफ्ते के लिए क्वारन्टाइन में रहना होगा।