दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च असोसिएशन (पीसीआरए) के साथ मिलकर इस तरह का अभियान शुरू कनरे वाली है। इस अभियान के तहत, जो भी गाड़ियां रेड लाइट पर खड़ी होंगी आगे की पहली दो लाइनों को छोड़कर पीछे की सभी लाइनों में खड़े वाहनों का इंजन बंद करवाया जाएगा। बता दें कि यह तभी किया जाएगा जब रेड लाइट 30 सेकंड से ज्यादा की हो।