नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 की कुल 22,11,334 वैक्सीन की खुराक दी गई। इसमें से 15,01,704 लाभार्थियों को 35,499 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 7,09,630 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। आज सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 19,28,118 सेशन्स के जरिए कोविड वैक्सीन की कुल 13,23,30,644 खुराक दी जा चुकी हैं। इन वैक्सीन्स लेने वालों में 92,19,544 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है जबकि 58,52,071 ऐसे एचसीडब्ल्यू हैं जो वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,78,67,118 लोगों ने पहली खुराक ली है जबकि 57,60,331 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है।