
पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के सुरेंद्रनगर में रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस पार्टी में आतंरिक स्तर पर स्वतंत्रता नहीं है वो पार्टी जनता के लिए कैसे काम कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाल की तरीफ करते हुए कहा कि शहजाद आपने बहुत ही हिम्मत का काम किया है, लेकिन अफसोस है कि कांग्रेस में हमेशा से यही होता आ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि शहजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में होने वाली हेराफेरी का खुलासा किया है। कांग्रेस ने शहजाद की आवाज को दबाने की कोशिश की और उनको सोशल मीडिया ग्रुप से हटा दिया। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर पीएम मोदी को शुक्रिया अदा किया।
मैक्स अस्पताल को पुलिस ने भेजा नोटिस
जीवित नवजात बच्चे को मृत घोषित करने के मामले में मैक्स अस्पताल के खिलाफ की गई एफआईआर में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की प्राथमिक जांच में अस्पताल प्रशासन की ओर से नवजात को नर्सरी में रखने के लिए 50 लाख रुपए मांगने की बात सामने आई है। बच्चे के पिता आशीष की ओर से अस्पताल के खिलाफ करवाई गई एफआईआर के आधार पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इस मामले में बच्चे के परिजन धरने पर बैठे हैं। वे अस्पताल को सील करने की मांग कर रहे हैं। अस्पताल की लापरवाही के मामले के तूल पकड़ने पर दिल्ली पुलिस भी सक्रियता से मामले की तहकीकात में जुट गई है।
उत्तर कोरिया को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी, अमरीका सैन्य अड्डों पर कर रहा उपकरण तैनात
उत्तर कोरिया को करारा जवाब देने के लिए अमरीका ने तैयारी शुरू कर दी है। अमरीका प्योंगयांग को मुहंतोड़ जवाब देने के लिए बाहरी इलाकों में उपकरण तैनात कर रहा है। अमरीका पश्चिमी तटों के सैन्य अड्डों पर नए मिसाइल विरोधी उपकरण स्थापित करने में जुटा है। गौरतलब है कि अमरीका के लगातार विरोध के बाद पिछले हफ्ते उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया था। जिसके बाद अमरीका ने अपने पश्चिमी तटों पर रक्षा ठिकानों की निगरानी बढ़ानी शुरू कर दी है। शनिवार को दो कांग्रेस सदस्यों ने बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल दागे जाने की स्थिति से निपटने और गिराने के लिए अमरीका पश्चिमी तटों के सैन्य ठिकानों पर नए मिसाइल विरोधी उपकरण तैनात कर रहा है।
केंद्र ने ओखी तूफान को राष्ट्रीय आपदा मानने से किया इनकार, हर संभव मदद का ऐलान
केंद्र सरकार ने तमिलनाडु और केरल में आए ओखी तूफान को राष्ट्रीय आपदा मानने से इनकार कर दिया है। केंद्र ने राज्य सरकार की मांग को खारिज करते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रीय आपदा मानने वाली कोई बात नहीं है। केंद्र सरकार के पर्यटन राज्य मंत्री के.जे. अल्फोंस ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केरल के तिरुवंनतपुरम और कोल्लम जिले में भारी तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान 'ओखी' को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसे राष्ट्रीय आपदा के रूप में घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को इस आपदा से निपटने के लिए सहायता निधि प्रदान करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो अधिक राशि आवंटित की जाएगी। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के साथ बैठक में केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोंस ने बचाव और पुनर्वास कार्यों पर चर्चा की। गौरतलब है कि केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप समूह में आए चक्रवात ओखी के कारण 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
Published on:
03 Dec 2017 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
