10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika News Bulletin: पढ़ें आज शाम तक की 5 बड़ी खबरें

आज शाम तक की 5 बड़ी खबरें

3 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Dec 02, 2017

news

गृह मंत्रालय ने BSF को दिए कड़े निर्देश- किसी भी रोहिंग्या को न मिले भारत में एंट्री
रोहिंग्या मामले में केंद्र सरकार ने एक बार फिर अपना रुख साफ कर दिया है। गृह मंत्रालय ने रोहिंग्याओं की घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ को निर्देश दिए हैं। एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रोहिंग्यों के मामले में बीएसएफ के डीजी से बात की थी। इस दौरान उन्होंने साफ निर्देश देते हुए कहा कि घुसपैठ को लेकर किसी भी तरह की नरमी न बरती जाए और कोई भी रोहिंग्या भारत में एंट्री न करने पाए। गृह मंत्रालय का आंकलन है कि इस वक्त देश में 10 लाख के करीब रोहिंग्या मुसलमान है। ऐसे में इनकी संख्या और न बढ़े इसके लिए बांग्लादेश और नेपाल सीमा पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सीमा पर अभी भी काफी संख्या में रोहिंग्या घुसपैठ की फिराक में हैं।

पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग उठी है। परवेज मुशर्रफ ने कुछ दिन पहले लश्कर-ए-तैयबा का खुलेआम समर्थन किया था और कहा था कि वो लश्कर और हाफिज को पसंद करते हैं। इस बयान को लेकर पाक की राजनीति में बहस शुरु हो गई है। बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाली विश्व बलूच महिला संघ की अध्यक्ष नाएला कादरी ने पत्र लिखकर अमरीका से कहा है कि परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है। उसने बलूच के लोगों की हत्या करवाई है। उसने मानवता के खिलाफ कई संगीन अपराध किए हैं। लिहाजा उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित कर उसकी पूरी संपत्ति जब्त कर ली जाए।

महिला जजों की नियुक्ति में मद्रास हाईकोर्ट टॉप पर, लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली हाईकोर्ट
मद्रास हाईकोर्ट देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में अव्वल है। जी हां, मद्रास हाईकोर्ट ने महिला जजों की संख्या के मामले में रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, मद्रास हाई कोर्ट में देश की सभी अदालतों के मुकाबले में सबसे ज्यादा महिला जजों की नियुक्ति की गई है। इस लिस्ट में दिल्ली हाईकोर्ट दूसरे नंबर पर है। मद्रास हाईकोर्ट में 11 महिला जजों की नियुक्ति की गई है तो वहीं दिल्ली हाईकोर्ट में ये संख्या 10 है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोर्ट में महिला जजों की संख्या डबल डिजिट को क्रॉस कर गई है।

चीन की दबंगई पर बोले नौसेना प्रमुख- हिंद महासागर में किसी भी खतरे से निपटने में हम सक्षम
नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर या उसके बाहर किसी भी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। हिंद महासागर में चीन की दखल पर उन्होंने कहा कि नौसेना हिंद महासागर में हर गतिविधि पर बारीक निगाह रखे हुए है। साथ ही समुद्री सुरक्षा के माहौल को बरकरार रखने के लिए कई देशों से इस मामले में सहयोग भी ले रहे हैं। हमारी नौसेना इस वक्त दुनिया की सबसे अजेय समुद्री सैन्य बलों में से एक बन चुकी है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र और भारत-अमरीका सुरक्षा सहयोग की चुनौतियों पर बात करते हुए कहा कि हमारी नौसेना में आने वाले दशक में 200 जहाजी बेड़े होंगे। हमारी जरूरतों को पूरा करने में मौजूदा सरकार की सुधारात्मक नीतियां, मेक इन इंडिया की पहल और घरेलू उद्योग काफी मददगार साबित हो रहे हैं। लांबा ने कहा कि फिलहाल नौसेना के बेड़े में 139 जहाज और पनडुब्बियां हैं। अगले कुछ वर्षों में निर्माणाधीन 30 प्रोजेक्ट को पूरा करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। इसमें अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान, विनाशक हथियार, मिसाइल पोत, मालवाहक पोत और परमाणु पनडुब्बी शामिल हैं।

सीएम रूपाणी से गुहार लगाने जा रही थी शहीद की बेटी, पुलिस वालों ने खदेड़ दिया
गुजरात में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है और ऐसे में बीजेपी कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक चुके है। इसी क्रम में गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शुक्रवार को एक चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। वैसे तो मुख्यमंत्री इस सभा को चुनाव के मद्देनजर लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए संबोधित कर रहे थे, लेकिन सभा के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि अब भारतीय जनता पार्टी और खुद मुख्यमंत्री की खूब किरकिरी हो रही है। दरअसल, जिस वक्त मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी वक्त शहीद अशोक तडवी की बेटी रूपल सरकार के ऐलान के बाद भी प्लॉट आवंटित नहीं किए जाने की शिकायत लेकर सीएम से मिलने के लिए आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे बीच में ही रोक लिया और वहां से बाहर ले गए। बताया जा रहा है कि बाद में मुख्यमंत्री उस लड़की से मिलने बिना ही वहां से चले गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग