28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! एक गांव ऐसा जहां विमानों से लोग करते हैं हैरतअंगेज कारनामें

इस महाशय ने अपने घर की छत पर एक हवाई जहाज बना डाला।

2 min read
Google source verification

image

Ravi Gupta

Dec 27, 2017

Aircraft

नई दिल्ली। हम में से हर एक क ो किसी न किसी चीज का शौक होता है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जिनके शौक कुछ ज्यादा ही अजीब होते हंै। ऐसे लोग अपने शौक के चलते कब क्या कर बैंठे ये बताना किसी के भी बस की बात नहीं। आज एक ऐसे शख्स की बात हम करेंगे जिसने अपने शौक के चलते एक अजीबोगरीब कारनामा कर दिया। जी, हां इस महाशय ने अपने घर की छत पर एक हवाई जहाज बना डाला। पंजाब के जालंधर के लाबड़ा गांव के इस शख्स ने छत पर हवाई जहाज बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इनकी छत को जो भी देखता है वहीं चौंक जाता है।

ये घर एक एनआरआई का है जिन्होंने छत पर एयर इंडिया का हवाई जहाज बनवा डाला। लेकिन चौकिएं मत ये कोई असली का विमान नहीं बल्कि ये जहाज के रूप में बना एक कमरा है। जिसे दूर से देखने पर ऐसा लगता है कि छत पर कोई जहाज लैंड किया हो। ऐसा करने के पीछे का कारण जानने पर इस व्यक्ति ने कहा कि उन्हें जहाज में उडऩा और उसमें रहना अच्छा लगता है जिसके चलते उसने ऐसा किया।

उनका ये भी कहना है कि उनके पास एअर इंडिया के अधिकारियों का फोन भी आ चुका है। अधिकारियों का कहना है कि वो मुफ्त में एअर इंडिया का प्रचार कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में केवल जालंधर ही आगे नहीं है बल्कि नूरमहल तहसील में स्थित उपल्ला गांव में तो लगभग हर किसी के घर ये नज़ारा देखने को मिलता है। इसके चलते इस गांव को जहाज गांव के नाम से जाना जाने लगा है।

इस गांव के ही रहने वाले संतोष सिंह ने अपने घर में एक ऐसे जहाज का निर्माण किया है जिसे कि दो किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता है। संतोष सिंह इंग्लैंड के रहने वाले है और उनका होटल का व्यवसाय है। उनके घर पर बने इस जहाज को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते है।