बताया जा रहा है कि मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स ( Petrol And Diesel Tax ) घटाने के बारे में विचार कर रही है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने वाली है, ताकि आम नागरिकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। बता दें कि राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इन राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान ईधन की बढ़ती कीमतों का मुद्दा गरमा सकता है। लिहाजा सरकार उससे पहले कुछ कदम उठा सकती है।