10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी को जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर लोग कुछ इस अंदाज में कर रहे हैं विश

पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 17 Sep 2018, 9:16 AM IST

pm modi

पीएम मोदी को जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर लोग कुछ इस अंदाज में कर रहे हैं विश

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 68 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1950 को गुजरात में जन्में पीएम मोदी को देश भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूरा देश अपने-अपने तरीके से उन्हें शुभकामनाएं देने में लगा हुआ है। शुभकामनाएं देने का सबसे ज्यादा क्रेज सोशल मीडिया पर दिख रहा है। फेसबुक से लेकर ट्विटर हर जगह लोगों के पोस्ट पीएम मोदी को बधाई संदेश देते दिख रहे हैं। देश की जनता अपने चहेते पीएम तक अपना बधाई संदेश पहुंचाने में लगी हुई है। तो आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर लोग किस तरह से पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं।

जाने माने पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने ट्वीट कर के पीएम मोदी को जन्म दिन की बधाई दी है।

वहीं, एक छोटी सी बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर कुछ इतर विश किया।

एक अन्य यूजर ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'मोदी जी वो महान शख्सियत जो कभी भी आलोचनाओं से घबराते नहीं, बल्कि अपनी आलोचनाओं का आत्ममूल्यांकन कर अपनी कमियों को सुधारने की कोशिश करते हैं और यही खूबी नरेन्द्र मोदी को दूसरे राजनीतिज्ञों से अलग बनाती है।'

एक अन्य यूजर ने पीएम मोदी को बधाई देते लिखा, मैं आज विश्वकर्मा पूजा के दीन यही मांगूगी कि आप हमारे देश के फिर से पीएम बने'

वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पीएम मोदी को बधाई देने के बहाने कटाक्ष भी कर रहे हैं।

17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था जन्म

पीएम मोदी आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता में कमी ना के बराबर ही आई है। नरेंद्र मोदी का जन्‍म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ। पीएम का बचपन और युवा जिंदगी के बारे में कहा जाता कि वो वक्त काफी मुश्किल बीता। पीएम मोदी और के कुल 6 भाई-बहन हैं। जिनमें से मोदी तीसरे नंबर के हैं। पढ़ाई छोड़ने के बाद वो साल 1967 में अहमदाबाद पहुंचे और आरएसएस के लिए काम करने लगे। इसके बाद वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने और साल 2014 में पीएम मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रुप में पद संभाला।