नई दिल्ली। अपने आपको हमेशा चुस्त-दुरुस्त रखने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 67 साल के हो जाएंगे। यूं तो पंडित जवाहर लाल नेहरू से अब तक कई प्रधानमंत्रियों को देश का स्टाइलिश पीएम माना गया है, लेकिन नरेंद्र मोदी का स्टाइल कई मामलों में जुदा हैं। उनके इस स्टाइल में जिसका सबसे बड़ा रोल है, वो है उनका कुर्ता। युवाओं के लिए फैशन आइकन बन चुके पीएम मोदी का कुर्ता अब स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। हालांकि उनसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू अपने पहनावे खासकर जैकेट को लेकर काफी चर्चा में रहते थे, लेकिन पीएम मोदी का यह कुर्ता लोगों पर एक खास जादू कर गया।