14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी आज स्मार्ट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन, रोड़ शो के जरिए दिखाएंगे ताकत

पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खुली जीप में 6 किलोमीटर चलने के बाद एक प्रदर्शनी और एक्सप्रेसवे के 3डी मॉडल का उद्घाटन करेंगे।

2 min read
Google source verification
स्मार्ट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे

पीएम मोदी आज स्मार्ट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन, रोड़ शो के जरिए दिखाएंगे ताकत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली से मेरठ तक जाने वाली स्मार्ट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। पीए मोदी इस दौरान खुली जीप में 6 किलोमीटर लंबा एक रोड़ शो भी करेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह रोड शो दिल्ली के निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू होगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खुली जीप में 6 किलोमीटर चलने के बाद मोदी एक प्रदर्शनी और एक्सप्रेसवे के 3डी मॉडल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मोदी हेलिकॉप्टर से बागपत रवाना होंगे और यहां दोनों सड़क परियोजना को देश को समर्पित करेंगे। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को नितिन गडकरी ने बताया था कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे रिकार्ड 500 दिनों में बनकर तैयार हुआ है और यह दिल्ली को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाएगा और इससे प्रदूषण में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि 135 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे कुल 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस एकस्प्रेसवे से हरियाणा में कुंडली और पलवल की दूरी अब चार घंटे से सिमटकर 72 मिनट रह जाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक तरीके से वसूला जाएगा टोल

गडकरी ने कहा कि 50,000 वाहन अब शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। बल्कि उन्हें डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस वजह से प्रदूषण और यातायात समस्या का महत्वपूर्ण ढंग से सामाधान होगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे में केवल तय की गई दूरी के आधार पर टोल लिए जाएंगे और वाहनों की बाधा रहित आवाजाही के लिए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से टोल वसूला जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक टोल लेने से ट्रैफिक जाम की समस्या पहले से काफी कम होगी। गडकरी ने कहा कि इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर चार मेगावाट क्षमता वाले आठ सौर संयंत्र लगाए गए हैं।

मोदी सरकार के चार साल में हुए ये बड़े काम, जिनसे देश और देशवासियों को मिली तरक्की

एक्सप्रेस वे की खासियत

आपको बता दें कि 8.36 किलोमीटर लंबे(स्ट्रेच) दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को बनाने में 841.50 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसकी लंबाई निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू होकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा तक है और इसमें 14 लेन हैं। उन्होंने कहा, "यह स्ट्रेच पहले के संभावित निर्माण अवधि 30 माह के बदले केवल 17 माह के ही रिकार्ड समय में बनकर तैयार हो गया। यह 14 लेन के साथ देश का पहला राष्ट्रीय राजमार्ग है और इसमें कई विशेषताएं हैं, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। इसमें दोनों तरफ 2.5 मीटर लंबे साइकिल ट्रेक आदि की सुविधा दी गई है।"गडकरी ने आशा जताई की पूरा एक्सप्रेसवे अगले साल मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा।