26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विटर पर इन 55 महिलाओं को पीएम मोदी ने शुरू किया फॉलो करना, लिस्ट में शामिल हुए 2000 लोग

महिलाएं खेल और मीडिया जगत से संबंध रखती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 27 Aug 2018, 9:12 AM IST

modi

ट्विटर पर इन 55 महिलाओं को पीएम मोदी ने शुरू किया फॉलो करना, लिस्ट में शामिल हुए 2000 लोग

नई दिल्ली। रविवार को भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। पूरे देश में बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर प्यार का अटूट धागा बांधा। वहीं पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी राखी बांधी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर 55 महिलाओं को फॉलो करना शुरू किया। ये महिलाएं खेल और मीडिया जगत से संबंध रखती हैं।

देश की सबसे बड़ी अदालत में अनुच्छेद 35ए के खिलाफ दायर नई याचिका पर सुनवाई आज


इन महिलाओं को किया फॉलो

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक जिन महिलाओं को पीएम मोदी ने फॉलो करना शुरू किया है उन महिलाओं में बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोन्नप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कर्मन कौर थंडी, पूर्व एथलीट पीटी उषा, पूर्व मिस इंडिया और बाल अधिकार कार्यकर्ता स्वरूप, पत्रकार रोमाना इसार खान, श्वेता सिंह, पद्मजा जोशी, भारोतोलक कर्णम मल्लेश्वरी, शीला भट्ट और शालिनी सिंह का नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अभिनेत्री कोएना मित्रा, फोटो पत्रकार रेणुका पुरी, खबरों के मुताबिक भाजपा की कुछ सदस्य और राज्य सरकार की मंत्रियों को भी पीएम मोदी द्वारा फॉलो करना शुरू किया गया है। पीएम मोदी की तरफ से फॉलो की गई कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उनको बच्चों ने राखी बांधी साथ ही पाकिस्तान की मुस्लिम महिला ने भी पीएम मोदी को राखी बांधी। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि यह त्योहार बहन और भाई के आपसी प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, जो सदियों से सामाजिक सौहार्द का भी एक बड़ा उदाहरण रहा है।

कितने लोगों को फॉलो करते हैं पीएम मोदी

खबरें लिखे जाने तक प्रधानमंत्री अपने निजी ट्विटर हैंडल से 2000 लोगों को फॉलो करते हैं जबकि 4.37 करोड़ लोग पीएम मोदी को फॉलो करते हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीएमओ इंडिया विश्व नेताओं समेत 438 लोगों को फॉलो करता है जबकि 2.69 करोड़ लोग इसे फॉलो करते हैं।