26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी आज गृहनगर गुजरात को देंगे कई सौगातें, जिस रेलवे स्टेशन पर बेची थी कभी चाय, उसका भी करेंगे उद्घाटन

गुजरात को रेल परियोजनाओं के साथ कई तोहफे देंगे PM मोदी, नेचर पार्क और रोबॉटिक्स गैलरी भी शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Jul 2021, 7:48 AM IST

751.jpg

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi )शुक्रवार को अपनी जन्मभूमि गुजरात ( Gujarat ) में सौगातों की बौछार करने वाले हैं। 16 जुलाई को पीएम मोदी शाम 4 बजे गुजरात में कई रेल परियोजनाओं ( Rail Projects ) का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे 1100 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे।

इसके अलावा एक्वाटिक्स, रोबॉटिक्स गैलरी और नेचर पार्क भी जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान जो सबसे ज्यादा खास रहेगा वो ये कि वे देश के पहले पुनर्विकसित गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन का उद्घाटन होगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत पुनर्विकसित इस रेलवे स्टेशन में सुविधाओं की भरमार है़। इसके अलावा वडनगर के उस रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे जहां कभी उन्होंने चाय बेची थी।

यह भी पढ़ेँः PM Modi ने विस्तार के बाद बुलाई केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, जानिए क्या है मामला

71 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ स्टेशन
गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन को 71 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक बनाया गया है। इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन में अत्याधुनिक थीम आधारित लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।

318 कमरों का पांच सितारा होटल

स्टेशन परिसर में ही एक पांच सितारा होटल भी होगा। 318 कमरों वाले इस लग्जरी होटल की कमान निजी हाथों में होगी। यह 7400 स्क्वॉयर मीटर में फैला हुआ है और इसका निर्माण 790 करोड़ रुपये में हुआ है।

जहां बेची चाय, उसी स्टेशन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडनगर के उसी रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे, जहां कभी उन्होंने चाय बेची थी। वडनगर रेलवे स्टेशन का अब कायाकल्प हो गया है। इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है, पीएम मोदी के उद्घाटन करने के बाद इसकी सुविधाएं आम यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएंगी।
इतना ही नहीं उद्घाटन के साथ वडनगर ब्रॉड गेज सेंट्रल रेलवे के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगा।

यह भी पढ़ेँः कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच एक बार फिर बढ़ी चिंता, अब पीएम मोदी ने उठाया बड़ा कदम

स्टेशन पर की गई खूबसूरत नक्काशी
बता दें कि वडनगर स्टेशन की इमारत और आकर्षक बनाने के लिए यहां पत्थर की नक्काशी की गई है। पूरे स्टेशन को हेरिटेज लुक दिया गया है। स्टेशन पर दो यात्री प्लेटफॉर्म और एक फुटओवर ब्रिज होंगे।
इसके साथ ही यात्रियों के लिए कैफेटेरिया और वेटिंग रूम भी होंगे। इसे वडनगर-मोढेरा-पाटन हेरिटेज सर्किट के तहत बनाया गया है।