29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, देश में कोरोना के नए मामलों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड

PM Modi ने भारत बायोटेक वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई, दिल्ली के एम्स में ही 1 मार्च को ली थी पहली खुराक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Apr 2021, 7:47 AM IST

PM Modi takes covid vaccine

पीएम मोदी कोरोना की दूसरी डोज लगवाते हुए

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) ने कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) की अपनी दूसरी डोज भी लगवा ली है। उन्होंने गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित एम्स जाकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली।

इससे पहले पीएम मोदी ने 1 मार्च को कोरोना की पहली डोज भी दिल्ली स्थित एम्स में ही लगवाई थी। वहीं देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा है। देश में एक दिन में 1.25 लाख केस सामने आए हैं जो अब तक का सबस बड़ा आंकड़ा है।

यह भी पढ़ेँः तीरथ सरकार ने भारतीय रेलवे से की खास अपील, इस तारीख तक उत्तराखंड के लिए न चलाई जाएं ट्रेनें

देश में बढ़ रहे कोरोना खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। उन्होंने दिल्ली स्थ्ति एम्स में जाकर दूसरी खुराक ली। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाई है। 1 मार्च को पहले डोज के रूप में भी उन्होंने कोवैक्सीन ही लगवाई थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में वैक्सीनेशन भी एक है. अगर आप वैक्सीन के लिए योग्य हैं तो जल्द से अपनी डोज लगवाएं।

दरअसल कोवैक्सीन को लेकर कई तरह के विवाद सामने आए थे, जिन पर विराम लगाते हुए पीएम मोदी ने इसी वैक्सीन के डोज को लगवाकर ये संदेश दिया था कि ये वैक्सीन पूरी तरह स्वस्थ्य है।

वैक्सीनेशन अभियान ने पकड़ी रफ्तार
आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते संकट के बीच देश में वैक्सीनेशन अभियान ने भी रफ्तार पकड़ी है। राजधानी दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक लोग बड़ी संख्या में कोरोना वैक्सीन सेंटरों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। अब तक देश में 8.83 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी हैं।

कोरोना तोड़ रहा सभी रिकॉर्ड
देश में कोरोना वायरस के नए केसों की संख्या रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीते 24 घंटों में देश भर में संक्रमण के 1,26,260 नए केस दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ेँः खत्म हो रही है कोरोना वैक्सीन की खुराकें, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई इस बात की चिंता, बताया कितने दिन के बचे हैं डोज

खास बात यह है कि इसमें सिर्फ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 59,907 मामले सामने आए।
आपको बता दें कि देश में लगातार दूसरे दिन नए केस की संख्या 1 लाख के पार गई है। सबसे पहले रविवार को देश में 1 लाख से ज्यादा केस सामने आए थे। इसके बाद मंगलवार और बुधवार दोनों दिन कोरोना ने एक दिन के नए मामलों ने 1 लाख का आंकड़ा लगातार पार किया है।

बढ़ते मामलों के कारण राज्य सरकार लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कदम उठा रहे हैं। दिल्ली और पंजाब सरकार ने सभी जिलों में 30 अप्रैल तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है।

इसी तरह अन्य राज्यों में लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी 19 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। वहीं यूपी के कुछ जिलों में 8 अप्रैल से रात का कर्फ्यू लागू किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग