प्रधानमंत्री के भाषण के अंशों के साथ ट्वीट के जरिए केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने कहा, "मेरे मंत्रालय के अंदर आने वाली संस्था बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) द्वारा जांच के बाद 16 नवंबर को जारी दिल्ली सहित 21 राज्यों की राजधानियों में सप्लाई हो रहे पानी की गुणवत्ता की रैंकिंग में दिल्ली अंतिम स्थान पर था, यहां सप्लाई हो रहा पानी सबसे खराब पाया गया था। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इसे गलत बताया था।"