8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केदारनाथ में दिखी मोदी की शिवभक्ती, निराले अंदाज में आएं नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के कपाट अगले 6 महीने तक बंद होने से पहले भगवान शिव के दर्शन किए। यहां मोदी नये अाएं।

3 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Oct 20, 2017

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमालय के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के कपाट अगले 6 महीने तक बंद होने से पहले भगवान शिव के दर्शन किए।

Narendra Modi

दीपावली के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री मंदिर के गर्भगृह में बैठे और पुजारियों के साथ प्रार्थना की और भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया। यहां करीब 20 मिनट तक पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की।

Narendra Modi

केदारनाथ में पीएम का एक नया अंदाज देखा गया। उन्होंने सफेद कुर्ते के ऊपर नीले रंग की स्वेटर पहन रखी थी। इसके ऊपर ग्रे रंग की सदरी और गले में रुद्राक्ष की बड़ी माला इसके साथ कंधे पर डिजाइनर शॉल थी।

Narendra Modi

केदारनाथ आने पर प्रसिद्ध भगवान शिव मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मंदिर को पीले फूलों से सजाया गया था।

Narendra Modi

केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक करने के बाद पीएम ने इसके पुनर्निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक चिकित्सा, ऑर्गेनिक फार्मिंग और जल संसाधन के विकास की असीमित संभावनाएं हैं जिसका दोहन कर राज्य का विकास किया जाएगा।

Narendra Modi

केदारनाथ धाम में 2013 में आयी प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए PM मोदी ने कहा कि गुजरात के सीएम रहते हुए वे मारे गए लोगों के परिवारों, घायलों की पीड़ा को समझते हुए यहां आने से खुद को रोक नहीं सके थे। वो केदारनाथ में पीड़ितों की मदद करने के लिए वे उत्तराखंड आना चाहते थे, लेकिन जब दिल्ली में इस बात की खबर पहुंची तो उन्हें यहां आने और लोगों की मदद करने से रोक दिया गया था।

Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केदारनाथ के दोबारा पुनर्निर्माण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि यहां की प्राकृतिक खूबसूरती से कोई छेड़छाड़ न हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और केदारनाथ की प्राकृतिक विविधतता को बनाये रखते हुए आधुनिकतम विकास किया जाएगा जिससे नैसर्गिक सुंदरता के साथ-साथ विकास भी आगे बढे।

Narendra Modi

उन्होंने कहा कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं, पुजारियों, पुरोहितों और धार्मिक पर्यटन के यात्रियों, सबके लिए सुविधा का प्रबंध होगा। पुरोहितों को मिलने वाले मकान अब विशेष प्रकार के होंगे जिनमें खुद उनके रहने के अलावा उनके अतिथियों और यात्रियों को रुकने के लिए प्रबंध रहेगा।

Narendra Modi

पीएम ने कहा कि यह पुरानी कहावत रही है कि पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी, पहाड़ के काम नहीं आता, लेकिन वे उत्तराखण्ड में ऐसे विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं जिससे यहां के जवानों को यहीं काम मिले, जिससे यहां के जवानों की ताकत पहाड़ों के लिए काम आये।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत