28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपराष्ट्रपति की किताब के विमोचन पर बोले पीएम मोदी- उनके दिल मेें किसान बसता है, मनमोहन सिंह भी रहे मौजूद

रविवार को देश के उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू की किताब का विमोचन किया गया।
2 min read
Google source verification
Modi

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की किताब के विमोचन पर बोले पीएम मोदी- उनके दिन मेें किसान बसता है, मनमोहन सिंह भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। रविवार को राजधानी दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की किताब का विमोचन किया गया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल एक साल का हो गया है। इस अवसर पर उनकी किताब मूविंग ऑन...मूविंग फॉरवर्ड: ए ईयर इन ऑफिस ( Moving On… Moving Forward: A Year in Office) का विमोचन किया गया। वेंकैया नायडू की इस बुक लॉन्चिंग के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा व मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने किताब का विमोचन किया। इस मौके पर पीएम ने उपराष्ट्रपति की जमकर तारीफ भी की।

फिर पानी-पानी हुई राजधानी, कई जगह जलभराव से परेशान दिखे लोग

उनके दिल मेें किसान बसता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किताब का अनावरण करते हुए वेंकैया नायडू की खूब प्रशंसा कीप्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार अटल बिहारी वाजपेयी, वेंकैया नायडू को मंत्री पद सौंपना चाहते थे। वेंकैया नायडू ने कहा कि मैं ग्रामीण विकास मंत्रालय का पद लेना चाहता हूं। इससे ये पता चलता है कि वे दिल से किसान हैं, किसान उनके दिल में बसता है। वे किसानों और कृषि के कल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, दो दिन तक मनाया जाएगा पर्व

पूर्व पीएम का दिखा शायराना अंदाज

किताब की लॉन्चिंग के अवसर पर देश के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने उपराष्ट्रपति के काम की तारीफ करते हुए शायराना अंदाज भी दिखा। उन्होंने कहा कि, 'नायडू ने उपराष्ट्रपति, राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के दफ्तर में काम किया है। यह उनके एक साल के अनुभव में काफी हद तक दिखता है. लेकिन उनका बेस्ट अभी आना बाकी है।' साथ ही उन्होंने कहा कि , 'जैसे एक कवि ने कहा है कि सितारों के आगे जहां और भी है, अभी इश्क के इम्तिहान में और भी हैं।

क्या बोले नायडू?
245 पृष्ठ और सात चैप्टर वाली किताब 'मूविंग ऑन मूविंग फॉरवर्ड: ए ईयर इन ऑफिस' की लॉन्चिंग पर उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि, " पिछले साल 11 अगस्त को उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद से उन्होंने चार मुख्य मुद्दों पर सार्वजनिक संवाद की तलाश और उसे आकार देने के उनके मिशन के लिए पूरे देश में काफी यात्रा की है। उपराष्ट्रपति के रूप में अपने अनुभव के बारे में बताते हुए नायडू ने पुस्तक में कहा कि यह कठिन चुनौतियों और असीमित अवसरों का समय है। साथ ही उन्होंने कहा कि, 'यह एक ऐसा समय है जब देश आगे बढ़ रहा है। मुझे इस पद के साथ एक नई भूमिका में देश और इसके लोगों की सेवा करने के लिए गौरवान्वित महसूस हो रहा है।