यह परियोजना रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड, एमपी ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और भारत के सौर ऊर्जा निगम का एक संयुक्त उद्यम है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस परियोजना में एक सौर पार्क के अंदर स्थित 500 हेक्टेयर भूमि पर 250-250 मेगावाट की तीन सौर उत्पादन इकाइयां शामिल हैं। यह परियोजना सालाना लगभग 15 लाख टन कार्बन डाईऑक्साइड के बराबर कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी।