10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की बधाई, शांति एवं समृद्धि की कामना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई दी।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit sharma

Nov 07, 2018

Diwali

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की बधाई, शांति एवं समृद्धि की कामना

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा कि दिवाली का त्योहार सभी देशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाए। मेरी कामना है कि दीपों का यह पर्व हमारे देश के प्रत्येक घर और परिवार को और समूचे विश्व को आलोकित कर दे। नायडू ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कहा कि दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

LIVE: केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी, बाबा केदारनाथ का करेंगे जलाभिषेक

शादी से तलाक तक! सोशल मीडिया पर छाई तेज प्रताप की पोस्ट, पत्नी ऐश्वर्या के लिखी थी यह बात

उन्होंने कहा कि मैं प्रकाश-पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भगवान राम के सद्गुणों के प्रति हमारी आस्था को मजबूत बनाती है। नायडू ने कहा कि दीपावली का पर्व संपत्ति, गौरव और समृद्धि की प्रतीक देवी लक्ष्मी से भी जुड़ा है, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रहने वाले भारतीय मूल के लोग बड़ी धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। मैं कामना करता हूं कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन में प्रकाश, शांति, समृद्धि और प्रसन्नता लाए।

असम: महिला अधीक्षक ने आईपीएस पर लगाया यौन शोषण का आरोप, घटना के बाद पति ने किया सुसाइड

घर के झगड़े के बीच छठ की तैयारी में जुटा लालू परिवार, बहू के साथ राबड़ी मनाएंगी महापर्व

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दीपावली की सभी सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग