नई दिल्ली। देशभर में आज रक्षा बंधन ( Raksha Bandhan ) का त्योहार ( Festival )धूम धाम से मनाया जा रहा है। भले कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के कारण इस वक्त देश और दुनिया त्योहारों की चमक फीकी पड़ गई है। लेकिन त्योहारों को लेकर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। क्या आम, क्या खास हर कोई भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार को सेलिब्रेट करने में जुटा है। रक्षा बंधन के इसी त्योहार के बीच कांग्रेस ( Congress ) महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने भी अपने भाई राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) को लेकर एक भावुक संदेश लिखा।