नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली.हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के शांतिपूर्ण मार्च को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से बल प्रयोग ने कनाडा में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को परेशान कर दिया है। खासकर वहां रहने वाले पंजाबी प्रवासी इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं। पंजाबी प्रवासियों ने भारत सरकार से किसानों के साथ खुली बातचीत करने की मांग की है। ताकि किसानों की आजीविका प्रभावित न हो।