नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राफेल डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने लोकसभा में कहा कि राफेल लड़ाकू विमान के संबंध में फ्रांस से कोई गोपनीय समझौता नहीं है और प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री पर देश से झूठ बोल रहे हैं। अब खबर है कि भारत को फ्रांस 32 जगुआर और 2 मिराज फाइटर प्लेन देने जा रही है, वो भी बिल्कुल मुफ्त।