राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वैक्सीन लगवाने को लेकर भाजपा लगातार आक्रामक नजर आ रही थी और ये सवाल पूछ रही थी कि राहुल और सोनिया गांधी ने वैक्सीन लगवाया है या नहीं? भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 16 जून को ट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार से पूछा था कि "भारतीय जनता पार्टी पूरी जिम्मेदारी के साथ एक ही सवाल पूछ रही है आदरणीय सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी आप तीनों ही कांग्रेस हैं, आप तीनों बताएं कि आप तीनों ने कब अपना पहला डोज लिया और कब अपना सेंकेंड डोज लिया?" संबित ने आगे यह भी पूछा था कि क्या गांधी परिवार वैक्सीनेटेड है या नहीं है? गांधी परिवार कोवैक्सीन पर विश्वास करती है या नहीं है'?