25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल मंत्रालय ने दी स्पेशल ट्रेन के किराये में छूट की जानकारी

करीब दो माह बाद आज से शुरू होने जा रहा है ट्रेनों का संचालन। हालांकि फिलहाल रेलवे नई दिल्ली से 15 जोड़ी ट्रेनों का ही संचालन करेगा। रेल मंत्रालय ने बताया कि कौन-कौन है रियायती दरों पर टिकट का हकदार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 12 May 2020, 1:24 PM IST

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आगामी 17 मई तक लॉकडाउन लागू है, लेकिन भारतीय रेलवे ने आज यानी मंगलवार से यात्री ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर दी है। सोमवार शाम से इन 15 जोड़ी ट्रेनों के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन भी शुरू हो गया। हालांकि इन ट्रेनों में भी कई कैटेगरी के लोगों के लिए भारतीय रेलवे रियायत दरों पर टिकट जारी करेगी।

रेलवेः यात्री ट्रेन सेवा आज से शुरू, बुकिंग-सेफ्टी समेत हर जानकारी

इस संबंध में रेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि छात्रों, दिव्यांगजनों की चार श्रेणियां और COVID-19 को देखते हुए स्वास्थ्य सलाहकार की दृष्टि से मरीजों की 11 श्रेणियां, छोड़कर सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए कोई रियायती अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) और यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) टिकट जारी नहीं की जाएंगी।

मंत्रालय के मुताबिक, "COVID-19 के संबंध में जारी हेल्थ एडवायजरी और यात्रियों को गैर-आवश्यक यात्रा करने से हतोत्साहित करने के लिए, एक विशेष मामले के रूप में यह तय किया गया है कि रियायती अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) और यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) के लिए टिकटों में छात्रों, चार श्रेणियों के दिव्यांगजन और मरीजों की 11 श्रेणियों को छोड़कर बाकी किसी को रियायती टिकट जारी नहीं किया जाएगा।"

लगभग दो महीने बाद कोरोना वायरस के कारण लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद भारतीय रेलवे मंगलवार से ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। इसके अंतर्गत शुरुआत में रेलवे 15 जोड़ी ट्रेनें चलाएगा और सोमवार शाम 6 बजे से शुरू होने वाली 15 यात्री ट्रेनों के लिए बुकिंग की है।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को मिली बड़ी सफलता, छोटी सी किट कर देगी बड़ा कमाल

इन ट्रेनों डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, और जम्मू तवी के लिए नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों को चलाया जाएगा। इसके लिए टिकटों की बुकिंग केवल ऑनलाइन आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से की जा सकेगी।