17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर! कन्फर्म रेल टिकट हुआ और आसान, अब काउंटर से बुकिंग में भी मिलेगा ‘विकल्प’

अब तक यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए उपलब्ध थी। विकल्प सुविधा से यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट पर यात्रा करना आसान हो जाता है।

2 min read
Google source verification
Confirm ticket

अच्छी खबर! कन्फर्म रेल टिकट हुआ और आसान, अब काउंटर से बुकिंग में भी मिलेगा 'विकल्प'

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक और सुविधा मुहैया कराई है। अब रेलवे के काउंटर से होने वाली टिकट बुकिंग के दौरान भी वैकल्पिक ट्रेन चुनने का विकल्प दिया जाएगा। इस नए बदलाव को ‘विकल्प’ नाम दिया गया है। गौरतलब है कि अब तक यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए उपलब्ध थी। विकल्प सुविधा से यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट पर यात्रा करना आसान हो जाता है।

2015 में हुई थी विकल्प सुविधा की शुरुआत

वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को कन्फर्म टिकट मुहैया कराने और उपलब्ध स्थान का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए 2015 में अल्टरनेट ट्रेन अकोमोडेशन स्कीम ( विकल्प) की शुरुआत की गई थी। यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए शुरू की गई थी। इस योजना के तहत किसी ट्रेन की वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्री वैकल्पिक ट्रेनों में कंफर्म टिकट चुन सकते हैं। वैकल्पिक ट्रेन से तात्पर्य उसी रूट पर जाने वाली दूसरी ट्रेनों से है।

मुख्य सचिव से मारपीट मामले में आप विधायक की मांग, अदालत की निगरानी में हो जांच

...ऐसे मिलेगा विकल्प सुविधा का लाभ

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यदि यात्रियों द्वारा ‘विकल्प’ की सुविधा का लाभ लिया जाता है तो उन्हें 12 घंटे, 24 घंटे, 48 घंटे के भीतर प्रस्थान करने वाली वैकल्पिक ट्रेनों की अपनी पसंद बतानी होगी। यात्रियों को अपने आरक्षण फॉर्म में अपना आधार नंबर बताने का विकल्प भी दिया गया है। दरअसल विकल्प सुविधा के आने से पहले अक्सर कई गाड़ियों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी होती थी, जबकि कई गाड़ियों में उपलब्ध सीटें खाली रह जाती थीं। इसी अव्यवस्था को दूर करने के लिए विकल्प सुविधा की शुरुआत की गई थी।

परवेज मुशर्रफ पर सख्त हुआ पाकिस्तान, पासपोर्ट और पहचान पत्र रद्द करने की तैयारी

डेनमार्क में नया कानूनः चेहरा ढंकने वाले बुर्के पर लगा प्रतिबंध, 1 अगस्त से लागू होंगे नियम