10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP के दिवंगत नेता Arun Jaitley के नाम से शुरू की कर्मचारी कल्याण योजना, जानें किन्हें मिलेगा लाभ

BJP के दिवंगत नेता Arun Jaitley के नाम पर शुरू हुई Employee Welfare Scheme Rajya Sabha Secretariat की पहल, जेटली के परिवार के अनुरोध पर उठाया गया कदम दिल्ली के AIIMS में 24 अगस्त 2019 को लंबी बीमारी के बाद हुआ था अरुण जेटली का निधन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Jul 2020, 2:55 PM IST

late Arun Jaitley

बीजेपी के दिवंगत नेता अरुण जेटली के नाम शुरू हो रही कर्मचारी कल्याण योजना

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के दिवंगत नेता अरुण जेटली ( Late Arun Jaitley ) के नाम पर नई योजना शुरू हो रही है। ये योजना राज्यसभा सचिवालय ( Rajya Sabha Secretariat ) की ओर से शुरू की जा रही है। कर्मचारी कल्याण ( Employee Welfare Scheme ) नाम की इस योजना में दिवंगत नेता के पारिवारिक पेंशन की राशि इस्तेमाल की जाएगी।

आपको बता दें कि लंबी बीमारी के बाद बीजेपी के कद्दावर नेता अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स अस्पताल में 24 अगस्त 2019 को निधन हो गया था। उनके निधन की पहली बरसी से पहले ये योजना शुरू हो रही है।

बीजेपी नेता का जम्मू-कश्मीर के बारामूला से हुआ अपहरण, दोस्त से मिलने जा रहे मेहराजउद्दीन को किडनैप करने की खबर से मचा हड़कंप

ऐसे मिलेगा योजना का फायदा
दिवंगत नेता संसद के ऊपरी सदन के सदस्य और सदन के नेता थे। इस योजना के तहत सचिवालय के समूह सी के कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा और पेशेवर शिक्षा के लिए तीन छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इसके अलावा निधन और चिकित्सकीय आपात स्थिति में कर्मचारियों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

जेटली की पत्नी ने किया था उपराष्ट्रपति से अनुरोध
अरुण जेटली की पत्नी संगीता ने पिछले साल राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से अनुरोध किया था कि वे सचिवालय के ग्रुप 'सी' के कर्मचारियों के लाभ के लिए पारिवारिक पेंशन का उपयोग करें। इस योजना के तहत कर्मचारियों को मृत्यु और चिकित्सा आपातकाल के मामले में वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

श्रीमती जेटली को सालाना पारिवारिक पेंशन के रूप में तीन लाख रुपये से ज्यादा मिलती है। पिछले वर्ष भाजपा नेता के दिवंगत होने के बाद मिली राशि उन्होंने सचिवालय को सौंप दी। सभापति ने इसके लिए ट्वीट के माध्यम से उनको धन्यवाद दिया।

अरुण जेटली के परिवार के अनुरोध के बाद राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के निर्देश पर सचिवालय ने समूह सी कर्मचारियों के लिए 'श्री अरुण जेटली वित्तीय सहायता योजना' का गठन किया है।

तेजी से चाल बदल रहा मानसून, देश के इन राज्यों में मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

DDCA बना रहा शानदार लाउंज
आपको बता दें कि बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद दिल्ली के एक स्टेडियम को उनका नाम दिया गया था। इस स्टेडियम को भी अब भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ( DDCA ) अब एक नया शानदार लाउंज बनाने जा रहा है।