नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि महाराष्ट्र कोरोना प्रभावित राज्यों की सूची में नंबर एक पर बना हुआ है। इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, मंत्रालय ने मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने वाले विदेेशियों (International Passengers ) को क्वारंटाइन नियमों में छूट दी दे है। उड्डयन मंत्रालय के नए नियम के अनुसार अब विदेशी यात्रियों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में नहीं रहना होगा। मंत्रालय की ओर से दी गई इस छूट के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि इस समय अधिकांश लोग आपातकालीन कारणों (Emergency Reasons) की वजह से ही यात्राएं कर रहे हैं।