31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीब 11 करोड़ रुपए में बिकी भारतीय महिला चित्रकार के पति की दुलर्भ Painting, जानिए पीछे की वजह

चित्रकार अमृता शेरगिल के पति की दुलर्भ तस्वीर नीलाम Painting की सबसे ऊंची कीमत 10.86 करोड़ रुपए बोली लगाकर खरीदा गया ऑक्शन के दौरान कुल 59.89 करोड़ रुपये की कलाकृतियों की बिक्री हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Dec 2020, 2:52 PM IST

Amrita Sher gill Husband rare paining

भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल के पति की दुलर्भ पेंटिंग

नई दिल्ली। भारतीय चित्रकार अमृता शेरगिल ( Amrita Shergill ) के पति की दुलर्भ तस्वीर हाल में करोड़ों रुपए में बिकी है। ऐसे में हर किसी के जहन में ये सवाल है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जो एक महिला चित्रकार के पति की तस्वीर को करोड़ों रुपए में खरीदा गया।

दरअसल अमृता शेरगिल 20वीं शताब्दी की भारतीय महिला चित्रकार थीं। उन्हें भारत के सबसे महंगी महिला चित्रकार भी माना जाता था। यही वजह है कि उनके पति की विक्टर इगन की दुर्लभ तस्वीर को खरीदने के लिए लोगों ने बढ़चढ़कर बोली लगाई।

ब्रिटेन से आए दो कोरोना संक्रमित दिल्ली एयरपोर्ट से हुए लापता, जानिए किन राज्यों के लिए बने खतरा

दरअसल अस्तागुरु ने हाल में मॉडर्न इंडियन आर्ट की ऑनलाइन ब्रिकी की। इसकी जानकारी ऑक्शन हाउस ने बकायदा एक बयान के जरिए दी। इस ऑक्शन में अमृता शेरगिल के पति की दुलर्भ पेंटिंग को 10.86 करोड़ रुपए में खरीदा गया। इस ऑक्शन में सबसे ऊंची कीमत यही रही।

इन्होंने खरीदी ये तस्वीर
ऑक्शन हाउस के लगी इस तस्वीर को बोली लगाने वाले शख्स का नाम मनोज इसरानी है। मनोज इसरानी एक प्रतिष्ठित कला संग्राहक हैं, जिन्होंने इस कलाकृति की आकर्षक बोली लगाकर इसे अपने नाम किया।

खरीदने के पीछे ये वजह
अस्तागुरु के मुताबिक, तस्वीर में इगन हंगरी की सेना के डॉक्टर की वर्दी में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उनके भावनाओं से जुड़ी हुई है और कलाकार के निजी जीवन की झलक पेश करती है।

बंगाल दौरे पर बड़ी चूक कर बैठे अमित शाह, जिस गायक के घर किया भोजना उससे बिना बात किए चले गए, अब बढ़ी ये मुश्किल

ऐसे बनी थी ये तस्वीर
अस्तागुरु से मिली जानकारी के मुताबिक 1939 में हंगरी से भारत और फिर 1941 में लाहौर स्थानांतरित होने के फैसले के बाद अमृता शेरगिल ने अपने पति के परिवार को तोहफे में देने के लिए ये तस्वीर बनाई थी।

ऑक्शन के दौरान कुल 59.89 करोड़ रुपये की कलाकृतियों की बिक्री हुई। इसमें राम कुमार की भी एक तस्वीर शामिल है। वहीं 10.86 करोड़ के बाद दूसरी सबसे बड़ी बोली 4.34 करोड़ रुपये लगाई गई।