30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रशेखर ने आरक्षण के मुद्दे पर संघ प्रमुख को बहस के लिए दी खुली चुनौती

आरक्षण पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान से गरमाई सियासत जाति व्यवस्था समाप्त करने पर हो चर्चा- चंद्रशेखर RSS ने दलित विरोधी मानसिकता को दिखाया- भीम आर्मी सेना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 21 Aug 2019, 6:05 PM IST

chandrashekhar

नई दिल्ली। RSS प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान से देश में सियासत गरमा गई है। विपक्ष के नेताओं ने भागवत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, अब भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर ने भी भागवत के खिलाफ हुंकार भरी है। उन्होंने भागवत को आरक्षण के मुद्दे पर बहस के लिए खुली चुनौती दी है।

चंद्रशेखर ने मोहन भागवत को बहस के लिए चुनौती देते हुए कहा कि इसकी बजाए जाति व्यवस्था समाप्त करने पर चर्चा होनी चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा कि भागवत चाहते हैं कि मुद्दे पर उनके बीच चर्चा होनी चाहिए जो आरक्षण के खिलाफ हैं। मैं मीडिया और संबंधित पक्षों के सामने भागवत को बहस करने की चुनौती देता हूं।

पढ़ें- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्‍ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव से पहले फोड़ा आरक्षण बम

भीम आर्मी के नेता ने कहा कि हम लोगों को बताना चाहते हैं कि दलित ने जाति व्यवस्था के कारण झेला है, उन्हें सभी आंकड़ों से लैस होकर आना चाहिए।

आज भी 54 प्रतिशत दलितों के पास अपनी जमीन नहीं है। चंद्रशेखर ने कहा कि आरक्षण पर चर्चा कर RSS ने दलित विरोधी मानसिकता को दिखाया है।

भीम आर्मी नेता ने आगे कहा कि अगर मोहन भागवत जाति व्यवस्था खत्म करने की बात करते तो हम उनका समर्थन करते। क्योंकि, जाति व्यवस्था ने देश को खोखला कर दिया और भागवत को इस पर चर्चा करनी चाहिए।

पढ़ें- अज्ञातवास से लौटे तेजस्वी ने भागवत पर साधा निशाना, कहा- आरक्षण से खेलना खतरनाक होगा

चंद्रशेखर ने बातों-बातों में चेतावनी भी दी कि अगर आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास किया गया तो विशेष समुदाय के लोग सड़कों पर उतर जाएंगे। गौरतलब है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि आरक्षण पर अगर कुछ भी किया गया तो परिणाम बेहद खतरनाक होगा।

यहां आपको बता दें कि रविवार को एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि जो लोग आरक्षण के पक्ष में हैं और जो इसके खिलाफ हैं उन्हें सौहार्दपूर्ण माहौल में बात करनी चाहिए। भागवत के इस बयान से सियासत गरमा गई और कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने आरएसएस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।