कोई भी देश आतंकियों का पनाहगार न बने
सुषमा ने कहा, "हमने काफी देर तक आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा की। हमने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई अफगान व दक्षिण एशिया नीति पर भी चर्चा की, ताकि इसके वांछित नतीजे प्राप्त किए जा सके। भारत और अमेरिका दोनों इस पर सहमत हुए हैं कि यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि कोई भी देश आंतकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह न बने। उन्होंने कहा, "हमने अफगानिस्तान में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। इनसे आज भी यह साबित हो रहा है कि कुछ तत्व हैं जो आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराते हैं और आतंकवादियों का समर्थन करते हैं।"