29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में नहीं रहेगा रोहिंग्या मुस्लिम, भेजने की चल रही तैयारी-रिजिजू

वे भारत में अवैध आप्रवासी हैं।' गृह राज्य मंत्री ने कहा कि चूंकि वे वैध नहीं हैं इसलिए उन्हें 'उनके मुल्क भेजा जाना' है। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 5 Sep 2017, 10:16 PM IST

rohingyas, india, manmyar, rijaju

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने रोहिंग्या मुस्लिमों पर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रिजजू ने कहा कि रोहिंग्या को जल्द से जल्द उन्हें मुल्क भेजा जाएगा। रिजिजू ने कहा कि किसी को भी इस मुद्दे पर भारत को प्रवचन नहीं देना चाहिए क्योंकि देश ने दुनिया में अधिकतम संख्या में शरणार्थियों को अपने यहां शरण दी है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा, 'मैं अंतरराष्ट्रीय संगठनों से कहना चाहता हूं कि चाहे रोहिंग्या संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के तहत पंजीकृत हैं या नहीं। वे भारत में अवैध आप्रवासी हैं।' गृह राज्य मंत्री ने कहा कि चूंकि वे वैध नहीं हैं इसलिए उन्हें 'उनके मुल्क भेजा जाना' है।

उन्हें कानून के अनुसार देश से निकाला जाना है : रिजिजू
उन्होंने कहा, 'कानून के अनुसार उन्हें देश से निकाला जाना है क्योंकि वे अवैध आप्रवासी हैं। हम महान लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश हैं। भारत ने दुनिया में अधिकतम संख्या में शरणार्थियों को जगह दी है, इसलिए किसी को भी शरणार्थियों से कैसे बर्ताव किया जाए इस पर भारत को नसीहत नहीं देनी चाहिए। '

कानूनी रास्ता अपना रहे हैं
इस मुद्दे रिजिजू ने कहा, 'हम इस मुद्दे पर कानूनी रास्ता तलाश कर रहे हैं,। बावजूद हमारे ऊपर अमानवीय होने का आरोप लगाया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि केंद्र ने सभी राज्य सरकारों को उन्हें देश से निकालने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है और जल्द ही इस दिशा में कोई बड़ा कदम उठाया जाएगा।

रोहिंग्या आप्रवासियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका
इधर मामला गहराता देख दो रोहिंग्या आप्रवासियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रोहिंग्या मुस्लिमों ने याचिका के जरिए केंद्र सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वह उन्हें म्यांमार नहीं भेजे। गौरतलब है कि म्यांमार के पश्चिमी राखाइन प्रांत में हिंसा के बाद रोहिंग्या मुसलमान भारत भाग आए हैं।