23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजद प्रमुख Lalu Yadav को बड़ा झटका, 5 फरवरी तक टली जमानत याचिका पर सुनवाई

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो Lalu yadav को लगा बड़ा झटका झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई टाली दिल्ली स्थित एम्स में इलाज करवा रहे हैं लालू यादव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Jan 2021, 1:16 PM IST

lalu prasad yadav

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के प्रमुख और चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) को बड़ा झटका लगा है। खराब सेहत के बीच उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई एक फिर टल गई है।

लालू यादव पिछले कुछ दिनों से अपनी सेहत से जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें और परिवार को इस बार जमानत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका वाली सुनवाई को ही टाल दिया है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए पांच फरवरी को अगली तारीख दी है।

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत, साजिश में खालिस्तानी हाथ

इससे पहले कोर्ट में लालू की ओर से बताया गया कि शपथ पत्र दाखिल किया गया है। इसमें कस्डटी सहित अन्य जवाब दाखिल किए गए हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर लालू यादव के जवाब पर सीबीआइ चाहती है तो जवाब दाखिल कर सकती है।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा, वहीं, सीबीआइ की ओर से राजीव सिन्हा और नीरज कुमार ने कोर्ट में पक्ष रखा।

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार की अदालत में लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई हुई। दुमका कोषागार से जुड़े इस मामले में अगर लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट की ओर से जमानत मिल जाती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे।

अब सुनवाई टलने के बाद अब उनके किस्मत का फैसला पांच फरवरी को होगा।

तीन अन्य मामलों में मिल चुकी जमानत
दरअसल इससे पहले तीन अन्य मामलों में लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल चुकी है। लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल का दावा है कि लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार वाले मामले में आधी सजा पूरी कर ली है और जैसा कि पहले भी हाईकोर्ट ने आधी सजा पूरी होने पर लालू प्रसाद सहित अन्य लोगों को जमानत की सुविधा प्रदान की है।

किसान आंदोलन के बीच अन्ना हजारे ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आमरण अनशन की तैयारी

दिल्ली एम्स में चल रहा इलाज
आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन, बीते हफ्ते अचानक लालू यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया।