भारत रत्न वापस लेने की मांग
आरएसएस दिल्ली प्रचार प्रमुख राजीव तुली ने ने इस बारे में कहा है कि अगर मिशनरीज ऑफ चैरिटी के खिलाफ लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो मदर टेरेसा को सामाजिक कार्य के लिए मिला भारत रत्न वापस ले लेना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी तुली की इस मांग का समर्थन किया। तुली ने कहा कि भारत के नागरिक यह नहीं चाहते कि भारत रत्न पर कोई दाग लगे। मदर टेरेसा को 1980 में भारत रत्न दिया गया था। तब भी ऐसे आरोप लगते थे और आज भी आरोप लग रहे हैं। तुली का कहना है कि मदर टेरेसा ने कभी भी लोक कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने मानवीयता के नाम पर धूल झोंकने का काम किया।