अब जिला प्रशासन ने इस मामले खोजबीन के दौरान निर्मल ह्दय से एक रजिस्टर बरामद किया है। रजिस्टर में दर्ज जानकारी के मुताबिक मार्च 2016 से जून 2018 के बीच वहां 110 बच्चों का जन्म हुआ था, लेकिन सीडब्ल्यूसी को इनमें नवजातों में से केवल 52 बच्चों की ही जानकारी दी गई। इस तरह रिकॉर्ड के अनुसार 58 बच्चे गायब हैं। पुलिस इन बच्चों की तलाश मेें जुटी है और इसके चलते लगातार छापेमारी कर रही है।